नर्मदा-चंबल जनकारवां 27वें दिन पहुंचा खरगोन, IBC24 के मंच पर लोगों ने बुलंद की आवाज़
नर्मदा-चंबल जनकारवां 27वें दिन पहुंचा खरगोन, IBC24 के मंच पर लोगों ने बुलंद की आवाज़
IBC24 की मुहिम नर्मदा-चंबल जन कारवां आज 27वें दिन खरगोन जिले की जनता की आवाज बना। महेश्वर के देवी अहिल्या घाट पर लगी जन चौपाल में जनता ने खुलकर अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई। इसमें जिले में पेयजल संकट को दूर करने और नर्मदा का पानी शहरवासियों को मुहैया कराने की मांग प्रमुख रही। नर्मदा घाटों पर सफाई और सुरक्षा के इंतजाम न होने का मुद्दा भी उठा। जिले में रोजगार न मिलना एक बड़ी समस्या बना हुआ है। स्थानीयों के लिए रोजगार मुहैया कराने और उच्च शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों की मांग जनता ने की। साथ ही कृषि महाविद्यालय की स्थापना और अस्पतालों के हालात सुधारने की मांग भी लोगों ने की।

Facebook


