30 दिन, 30 शहरों की समस्या जानकर आखिरी पड़ाव भोपाल पहुंचा नर्मदा-चंबल जनकारवां
30 दिन, 30 शहरों की समस्या जानकर आखिरी पड़ाव भोपाल पहुंचा नर्मदा-चंबल जनकारवां
बीते एक माह से जारी आईबीसी24 का आखिरी पड़ाव रहा भोपाल में..जहां भारत भवन परिसर में एक बड़ी जन चैपाल लगी । आईबीसी24 के एडिटर इन चीफ रवि मित्तल ने इस चैपाल का संचालन किया । जनकारवां की चैपाल में खनिज साधन और वाणिज्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल समेत तमाम हस्तियां मौजूद रहीं । कांग्रेस और बीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों ने भी इस इसमें शिरकत की..इस दौरान 31 दिनों की यात्रा के दौरान सामने आए तमाम जन मुद्दों को आईबीसी24 ने मुखर किया । प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सामने आई समस्याओं पर गर्मागर्म बहस हुई । पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला । ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर चर्चा भी हुई..आम आदमी ने बिजली, पानी, इलाज और किसान की समस्या को पूरी शिद्दत से सामने रखा । नदियों को लेकर कमोबेश सबने चिंता जताई..तो वहीं अवैध खनन को लेकर तीखे सवाल भी पूछे गए । करीब डेढ़ घंटे तक चली इस हंगामेदार चैपाल में सुझाव और समाधान भी सामने आए ।

Facebook


