ग्रामीण योजनाओं की मॉनीटरिंग, सर्वश्रेष्ठ पहल के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार

Ads

ग्रामीण योजनाओं की मॉनीटरिंग, सर्वश्रेष्ठ पहल के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार

  •  
  • Publish Date - June 29, 2018 / 02:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियावन्यन में मॉनिटरिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ पहल करने पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को एक कार्यक्रम में यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हाथों छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से यह पुरस्कार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पीसी मिश्रा ने ग्रहण किया। केंद्र सरकार ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समितियों के गठन के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ने मोदी को बताया टाइगर, विपक्ष को कहा- बंदर, कौवा और गधा

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का जिलों में प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, निगरानी एवं समन्वय के लिए जिलास्तर पर गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठकों के नियमित आयोजन और इस दिशा में बेहतर कार्य के लिए छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में उत्कष्ट स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार 25 जून से 29 जून तक आयोजित वर्तमान दिशा-सप्ताह के अंतर्गत दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार पर खुशी जताते हुए प्रदेश के सांसदों, दिशा समिति के सदस्यों और विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वेब डेस्क, IBC24