राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी खिलाड़ी ने किया था अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा
राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी खिलाड़ी ने किया था अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा
इंदौर पुलिस ने अपहरण की वारदात का खुलासा करते हुए दुबई में रहने वाली राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी खिलाड़ी से एक शख्स को छुड़ाया है..13 जून को लसूड़िया इलाके से लापता राजेन्द्र शिंदे को पुलिस ने चंदन इलाके के एक घर से अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया.. राजेन्द्र का उसी की साथी रही महिला और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया था.. और 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी.. पुलिस ने जब ब्ब्ज्ट कैमरों के विजुअल खंगाले.. तो वो 2 महिलाओं के साथ जाता नजर आया.. 8 घंटे के बाद इसी जगह पर कार तो दिखी.. लेकिन दो महिलाओं के साथ राजेंद्र नहीं था.. जांच में पता चला कि राजेन्द्र के साथ कार में सवार एक महिला का नाम सारा कुरैशी है.. जो दुबई में रहती और तीन साल पहले राजेन्द्र के साथ ही इंदौर में काम करती थी.. दोनों के बीच काफी नजदीकियां थीं.. वो जब भी इंदौर आती तो.. राजेंद्र के साथ ही वक्त बिताती थी.. इस बार भी सारा और उसकी दोस्त उस्मा के साथ राजेंद्र महेश्वर गया था.. जब पुलिस ने सारा से कड़ाई से पूछताछ की.. तो पता चला कि उसने गोलू शेख, शुभम, सादिक और सरफराज के साथ मिलकर राजेन्द्र का अपहरण कर लिया था..

Facebook


