नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास

नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास

नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 13, 2021 6:56 pm IST

मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) भारतीय नौसेना के जवानों ने शनिवार को श्वानों के साथ हेलीकॉप्टर से उतरने का पहली बार अभ्यास किया। ये श्वान सूंघ कर विस्फोटक का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित होते हैं।

नौसेना ने ट्वीट किया, “पश्चिमी नौसैना कमान के जवानों ने दो खोजी कुत्तों मिन्की और मुक्ति के साथ नौसेना के हेलीकाप्टर से नीचे उतरने का अभ्यास किया। यह बम के खतरे से निपटने के लिए किया गया अभ्यास था।”

पश्चिमी नौसेना कमान के एक अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार का अभ्यास पहले भी किया जाता रहा है लेकिन यह पहली बार है जब यह श्वानों के साथ किया गया।

भाषा यश मानसी

मानसी


लेखक के बारे में