गढ़चिरौली में मारे गए साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली, 4 मई को बुलाया बंद, अलर्ट जारी

गढ़चिरौली में मारे गए साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली, 4 मई को बुलाया बंद, अलर्ट जारी

गढ़चिरौली में मारे गए साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली, 4 मई को बुलाया बंद, अलर्ट जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: May 3, 2018 2:48 pm IST

गढ़चिरौली में बड़ी संख्या में मारे गए अपने साथियों की मौत से नक्सली बुरी तरह बौखलाए हुए है। इसका बदला सुरक्षा बलों से लेने की धमकी दे रहे। इसी का विरोध करते हुए 4 मई को बंद का आह्वान भी किया है जिसके चलते जिले में अलर्ट जारी किया गया है। इलाके में गश्त और जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है बावजूद इसके एनएमडीसी बचेली के कन्वेयर बेल्ट में आगजनी कर नक्सली बड़ा नुकसान करने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें – पत्थलगड़ी की जांच के लिए अजीत जोगी ने भी बनाई जांच कमेटी

बुधवार को नक्सलियों ने बचेली एनएमडीसी की लाइफ लाइन माने जाने वाले कन्वेयर बेल्ट नंबर 28 में आगजनी कर दी। इससे एनएमडीसी की 5 नंबर इकाई का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया है इसकी मरम्मत में लगभग 60 लाख का खर्च होगा और उत्पादन प्रभावित होने से 40 करोड़ का नुकसान भी होगा। बैलाडिला क्षेत्र में नक्सलियों के लिए एनएमडीसी और रेलवे सॉफ्ट टारगेट में जाते है जिसे नक्सली आसानी से नुकसान पहुंचा लेते है घने जंगलों से घिरे दोनों विभाग को अक्सर बंद के दौरान नक्सली नुकसान पहुंचा दहशत फैलाने में कामयाब हो जाते है। घटना के बाद और अधिक सतर्कता बरतने की बात पुलिस कह रही है।

 

वेब डेस्क, ibc24


लेखक के बारे में