दो वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

Ads

दो वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

  •  
  • Publish Date - August 12, 2018 / 02:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

दोरनापाल। नक्सलियों द्वारा नुलकातोंग मुठभेड़ के विरोध मे एक दिवसीय सुकमा बंद का आह्वान के बाद सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया था नक्सलियों ने बंद से एक दिन पूर्व रविवार की शाम दोरनापाल से जगरगुंडा जाने वाले मार्ग पर दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार चिंतलनार से दोरनापाल की ओर आ रही चिंतलनार की एक पिकअप वाहन को नक्सलियों ने पुसवाड़ा और कांकेरलंका के बीच रोक लिया और वाहन से सामान उतारने को कहा। इस पर वाहन मालिक ने उनसे वाहन ना जलाने का निवेदन किया। लेकिन नक्सलियों ने हथियार लगा वाहन ख़ाली करने को कहा। इसके बाद वाहन में लदा वनोपज उतार दिया गया मौके पर मौजूद वर्दीधारी हथियारबंद नक्सलियों ने वाहन मे आगज़नी शुरू कर दी

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता का दावा- एनआरसी पर पहल हमने की थी, भाजपा ठीक से संभाल नहीं सकी

इसी दौरान दोरनापाल से चिंतलनार की ओर निकला एक पिकअप वाहन भी मौके पर हुंच गया। नक्सलियों ने नक्सलियों द्वारा आग लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बीस से पच्चीस अत्याधुनिक रायफलधारी नक्सली और इतने ही तीर धनुष पकड़े नक्सली मौजूद। ये सभी करीब आधे घंटे तक मौके पर उत्पात मचाते रहे इसके बाद नक्सली जंगल की ओर चले गए

नी की खबर मिलते ही पुसवाड़ा और कांकेरलंका सीआरपीएफ की 74वी बटालियन कैंप से जवान मौके के लिए रवाना हु इस घटना के बाद पूरे इलाके में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है लोगों मे नक्सलियों का ख़ौ भी देखा जा रहा है नक्सलियों के बंद के मद्देनज़र सभी थानों और कैंप्स को अलर्ट कर दिया गया है नक्सलियों की सुचना मिलते ही एसपी अभिषेक मीना ने घेराबंदी कर मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए है

वेब डेस्क, IBC24