राजनांदगांव में मिला नक्सली डंप, 5 किलो का कुकर आईईडी के साथ तबाही का सामान बरामद.. देखिए

Ads

राजनांदगांव में मिला नक्सली डंप, 5 किलो का कुकर आईईडी के साथ तबाही का सामान बरामद.. देखिए

  •  
  • Publish Date - July 25, 2019 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक बार फिर नक्सली डंप में तबाही का सामान बरामद किया गया है। बूटागढ़ के जंगल में नक्सलियों के डंप में पांच किलो का कुकर आईईडी, टिफिन बम, वायर और मेडिकल सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस सारे सामानों को जब्त कर इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

पढ़ें- शौच गई महिला से गैंगरेप की कोशिश नाकाम, डिलीवरी के बाद मायके आई थी पीड़ित.. देखिए

बता दें इससे पहले भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कई डंप बरामद किए थे, जिनमें नक्सलियों के वर्दी, बारूद, नक्सली साहित्य के साथ कई सामान बरामद किए थे। हाल में गातापार इलाके के नक्टीघाटी जंगल में जवानों ने नक्सलियों के दो डंप बरामद किए थे। डंप से 14 नग डेटोनेटर, एक पाइप बम सहित भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुए थे।

पढ़ें- हाईकोर्ट का आईजी को निर्देश, सीएसपी के खिलाफ मामले की करें जांच, रि…

सुरक्षा बल जब सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान एक सिन्टेक्स की पानी टंकी जमीन में गड़ी दिखी। जवानों ने सतर्कता से उस टंकी को जमीन से बाहर निकाला। जांच में पता चला कि इसमें भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्रियां छुपा कर रखी गईं थीं। नक्सली किसी बड़ी घटना की फिराक में थे।

महिला से गैंगरेप की कोशिश

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/zl3-quxXfXs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>