सुकमा में नक्सलियों और डीआरजी के बीच जबरदस्त मुठभेड़
सुकमा में नक्सलियों और डीआरजी के बीच जबरदस्त मुठभेड़
अभी अभी खास खबर मिली है कि सुकमा जिले में डीआरजी और नक्सलियों के बीच ज़बर्दस्त मुठभेड़ हो रही है। साथ ही यह भी खबर मिली है की इस बार पुलिस को ज्यादा सफलता हाथ लगी है दोनों ओर से चल रही फ़ायरिंग के बीच एक महिला नक्सली के मारे जाने की सूचना उच्च पदस्थ अधिकारियों तक आई है,और इसके साथ ही आठ से अधिक माओवादियों के गंभीर घायल होने की भी सूचना मुख्यालय तक आई गयी है।
ये भी पढ़े – पहले युवक ने दिया बुजुर्ग को लिफ्ट फिर लुटे ढाई लाख
सुकमा जिले के केरलापाल स्थित जंगल में डीआरजी और नक्सलियों की बड़ी टुकड़ी के बीच मुठभेड़ करीब 2 घंटे पहले शुरु हुई है।

इस बीच डीजी नक्सल ऑपरेशन डीएम अवस्थी ने भी बयान दिया है कि डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, डीआरजी इस बार पुरे ताकत झोंक कर लड़ रही है, जो सूचना आ रही है हमें उस आधार पर यह लगता है कि जवान बड़ी सफलता हासिल करने की ओर हैं।इस बार माओवादी घेरने के बजाय ख़ुद घिर गए हैं, और डीआरजी ने नक्सलियों की रणनीति में नक्सलियों को ही उलझा दिया है.
वेब टीम IBC24

Facebook


