जगदलपुर, छत्तीसगढ़। एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 09 छत्तीसगढ़ (स्वॅ) कंपनी एनसीसी जगदलपुर द्वारा कुम्हरावण्ड कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में 04 मार्च 2021 को किया गया है। इस अवसर पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक दीपक झा, कर्नल एवं कैंप कमांडेट अजय धवन सहित एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
पढ़ें- नीति आयोग के टॉप 5 आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के 2 जिले, शिक्षा के क्षेत्र म..
इस अवसर पर सुंदरराज पी. ने कहा कि एनसीसी से युवाओं में एकता, अनुशासन और देश प्रेम की भावना जागृत होती है, यह एनसीसी का प्रमुख हिस्सा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में एनसीसी कैडेटों द्वारा आईजी सुंदरराज पी. और पुलिस अधीक्षक दीपक झा को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। कैम्प कमाण्डेट कर्नल अजय धवन ने सभागार कक्ष शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों को बस्तर आई.जी. और पुलिस अधीक्षक का संक्षिप्त परिचय दिया गया।
पढ़ें- 8 करोड़ रु के नोटों के बंडल देखकर पुलिस के उड़े होश, आरोपियों के कॉ…
आईजी सुंदरराज ने एनसीसी कैडेटों को एकता और अनुशासन, यातायात नियम, शासकीय, मानसिक और बौद्धिक, नक्सलवाद, आईपीएस बनने, फौज में जाने आदि प्रश्न के जवाब दिए। पुलिस अधीक्षक झा ने कहा कि सभी एनसीसी कैडेटों को एकता और अनुशासन में रहना ये यह कैम्प सिखाता है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को समाजहित एवं देशहित में अमूल्य सहयोग प्रदान करने को प्रोत्साहित किए।
पढ़ें- चित्रकोट जलप्रपात में डूबकर युवक की मौत, भिलाई से पिकनिक मनाने गए थ.
इस शिविर में 101 एनसीसी कैडेटों को महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में कर्नल एके आहुजा डिप्टी कैम्प कमांडेंट, कैंप एडजूडेट लेडीपी सिंह, चीफ आफिसर एके बोस, केयर टेकर छबीलाल सिदार, योगेन्द्र कुमार सुबेदार जयकांत सोरेन तथा भारतीय थल सेना से संबंधित सभी पीआई स्टाफ सम्मिलित थे।