Deepak Baij reaction on Giriraj Singh statement: ‘मोदी नाम की बीमारी…’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने के चक्कर में ये क्या बोल गए पीसीसी चीफ दीपक बैज, जा​निए क्यों कही ये बात

Ads

Deepak Baij reaction on Giriraj Singh statement: दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, कि भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 11:33 AM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 11:41 AM IST

Deepak Baij reaction on Giriraj Singh statement /Image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • गिरिराज सिंह के बयान पर दीपक बैज ने तीखा पलटवार किया
  • महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
  • बैज बोले- भाजपा नेता सत्ता के नशे में हैं, इसलिए उन्हें जनता की परेशानी नहीं दिख रही

Deepak Baij reaction on Giriraj Singh statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशान साधा है, गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम कार्यकाल के दौरान देश में तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में कई बड़े और ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, लेकिन कांग्रेस को देश का विकास दिखाई नहीं दे देता। उनके इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मच गया और पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है।

Deepak Baij reaction on Giriraj Singh statement उनके इस बयान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है। दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, कि भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है और भाजपा कहती है कि विकास हो रहें हैं।

बैज (Deepak Baij reaction on Giriraj Singh statement) ने गिरिराज सिंह को नसीहत दे देते हुए कहा कि उन्हें पेट्रोल पंप में जाकर आम जनता से पूछना चाहिए कि विकास कितना हुआ है। तभी उनको जवाब मिल जाएगा कि देश में कितना विकास हुआ है। आगे बैज ने कहा, गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा है, इसलिए उनकी आंखे चौंधिया गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

गिरिराज सिंह छत्तीसगढ़ क्यों पहुंचे थे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

Q2. गिरिराज सिंह ने क्या बयान दिया था?

उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में बड़े बदलाव हुए हैं, लेकिन कांग्रेस को विकास दिखाई नहीं देता।

Q3. दीपक बैज ने क्या प्रतिक्रिया दी?

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के लोग "मोदी नामक बीमारी" से बाहर नहीं आ पा रहे हैं और उन्हें महंगाई व जनता की समस्याएं दिखाई नहीं देतीं।

Q4. बैज ने महंगाई को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं, ऐसे में भाजपा का विकास का दावा वास्तविकता से दूर है।

Q5. इस बयान के बाद क्या सियासी विवाद बढ़ सकता है?

दोनों दलों के नेताओं के तीखे बयानों के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।