UP Hindi News | Photo Credit: AI
आजमगढ़: UP Hindi News यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया है। (Yogi Adityanath Latest Statement) सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए।
CM Yogi Statement on Akhilesh Daughter सीएम योगी ने कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। बेटी-बेटी होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हम तो संस्कार में पले हैं जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन है।
सीएम योगी ने इसके साथ ही अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश जी दूसरों को तो उपदेश देते हो,अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो की अपनी भाषा को संयम कर लें। अखिलेश यादव की बेटी के विवाद पर सीएम योगी ने कहा कि दूसरों के ऊपर टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं,अपने लोगो को संस्कारित करें, उन्हें समझाओ,नही कर सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो। इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। अच्छा होगा उनको समझाओ।
बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं…
हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है – गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/8o6357jLVH
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 13, 2026