अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, डॉक्टरों ने दी आराम करने की नसीहत

Ads

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, डॉक्टरों ने दी आराम करने की नसीहत

  •  
  • Publish Date - April 3, 2021 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

मुंबई: राकांपा प्रमुख शरद पवार को शनिवार को यहां एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पित्ताशय में दिक्कत को लेकर पवार हाल में एक प्रक्रिया से गुजरे थे। यह जानकारी राकांपा के एक नेता ने दी।

Read More: नक्सल हमले में घायल 21 जवानों को लाया गया जिला अस्पताल, राजधानी रायपुर में 7 का उपचार जारी

राकांपा प्रवक्ता एवं राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, ‘‘पवार (80) का स्वास्थ्य अच्छा है और वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।’’ इससे पहले दिन में चिकित्सकों की एक टीम ने पवार की जांच की और बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना टेस्टिंग किट का पर्याप्त स्टॉक, बीते दो दिनों में लगभग 75 हजार सैंपलों की हुई जांच

मलिक ने कहा कि चिकित्सकों ने पवार को सात दिन आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि अगले 15 दिन बाद उनके स्वास्थ्य का स्तर स्थिर रहता है, तो उनके पित्ताशय की सर्जरी की जाएगी।’’

Read More: बिना मास्क के घूमते पकड़े गए तो जाना होगा जेल, मुख्यमंत्री ने दिए सख्ती बरतने के निर्देश

पवार के पित्त नली से एक पथरी हटाने के लिए 30 मार्च को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक आपातकालीन एंडोस्कोपी की गई थी। पवार को पेट दर्द की शिकायत होने 30 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More: बिना मास्क के घूमते पकड़े गए तो जाना होगा जेल, मुख्यमंत्री ने दिए सख्ती बरतने के निर्देश