CG Teacher Vacancy 2026 Notification: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जून तक आवेदन के लिए मिलेगा मौका, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती / Image: AI Generated
जगदलपुर: CG Teacher Vacancy 2026 Notification जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अतिथि शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय धुरगुड़ा जगदलपुर में 30 जून 2026 को प्रातः 09 बजे से संध्या 07 बजे तक वाक इन इंटरव्यू आयोजित की जाएगी। इस साक्षात्कार में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी https://forms.gle/3vFDv53ah8TDnD4X8 लिंक पर गूगल फार्म के माध्यम से आगामी 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
CG Teacher Vacancy 2026 Notification आवेदन करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं दो रंगीन पासपोर्ट फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी का अवलोकन उक्त लिंक पर किया जा सकता है।
दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। मंत्री ने बताया कि व्यापमं अपनी तैयारियां कर रहा है और जारी शेड्यूल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में करीब 5 हजार शिक्षकों की आवश्यकता है। पिछले वर्ष भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन मार्च में परीक्षा समाप्त होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान कई शिकायतें और आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए एक केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। मंत्री के अनुसार परीक्षा प्रणाली को इतना आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाएगा कि अभ्यर्थी दिन में परीक्षा देंगे और उसी दिन शाम तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी और जुलाई के पहले सप्ताह तक 5 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी कर ली जाएगी।
छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और गुणवत्तापूर्ण माहौल तैयार करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप, प्रदेशभर में 16 जून 2026 से शाला प्रवेश उत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रवेश उत्सव को एक उत्सव का रूप देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाएगी। बैनर-पोस्टर और रैलियों के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और पालकों (अभिभावकों) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।