Ex Husband Kidnap Wife: बीच सड़क पर पूर्व पति ने गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला के साथ किया शर्मनाक काम, देखता रह गया प्रेमी

Ads

Ex Husband Kidnap Wife: बीच सड़क पर पूर्व पति ने गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला के साथ किया शर्मनाक काम, देखता रह गया प्रेमी

Ex Husband Kidnap Wife: बीच सड़क पर पूर्व पति ने गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला के साथ किया शर्मनाक काम, देखता रह गया प्रेमी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 6 माह की गर्भवती महिला का उसके पूर्व पति ने बीच सड़क से कथित तौर पर अपहरण कर लिया
  • वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और प्रेमी के साथ रह रही थी
  • शहर और आसपास के जिलों में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू

This browser does not support the video element.

ग्वालियर: Ex Husband Kidnap Wife शहर से फिल्मी अंदाज में पत्नी के अपहरण का मामला सामने आया है। झांसी रोड थाना क्षेत्र में कोर्ट से लौट रही महिला को उसके पूर्व पति ने साथियों के साथ मिलकर बीच सड़क से अगवा कर लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ घर जा रही थी। तभी पति ने गाड़ी अड़ाकर मारपीट की और जबरन ले गया। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर आरोपी पति रामू तोमर की तलाश शुरू कर दी है। प्रेमी के साथ रह रही महिला 6 महीने की गर्भवती भी है।

पूर्व पति ने महिला को किया किडनैप

Ex Husband Kidnap Wife दरअसल घटना बुधवार शाम चेतकपुरी चौराहे से नाका चंद्रवदनी चौराहे के बीच की है। भिंड जिले की रहने वाली महिला कोर्ट में सुनवाई के बाद अपने प्रेमी रामेंद्र सिंह भदोरिया के साथ गाड़ी से लौट रही थी। तभी रास्ते में उसके पूर्व पति रामू तोमर ने भाई सुमित, पिता और बहन के साथ मिलकर गाड़ी रोक लिया। आरोप है कि रामू ने पहले प्रेमी रामेंद्र के साथ मारपीट की, फिर महिला को बाल पकड़कर जबरन अपनी गाड़ी में डालकर ले गया। महिला के प्रेमी रामेंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही महिला

रामेंद्र ने बताया कि वह भिंड के जैसेना का रहने वाला है। करीब एक साल पहले वह महिला के ससुराल कितपुरा में किराए से रहता था। महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था। फिर उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। तभी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और महिला उसके साथ रहने आ गई। महिला के पूर्व पति से दो बच्चे भी हैं। लेकिन प्रेमी के साथ रह रही अब उसकी प्रेमिका भी 6 महीने की गर्भवती है।

नहीं चाहती पूर्व पति के साथ रहना

CSP हिना खान ने बताया कि महिला हाई कोर्ट में बयान देने आई थी कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया। दोनों पति पत्नी भिंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग कर रही है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस ने महिला की सुरक्षा को देखते हुए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि गर्भवती महिला को जल्द बरामद करना पहली प्राथमिकता है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर धाराएं बढ़ा कर कार्रवाई की जाएंगी।

महिला के प्रेमी रामेंद्र सिंह की मानें तो महिला मेरे साथ हाई कोर्ट आई थी। मजिस्ट्रेट के सामने उसने बयान दिया कि पति के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वो मारता-पीटता है। हम गाड़ी से जा रहे थे तभी रामू तोमर, उसका भाई, पिता और बहन ने हमें रोका। मारपीट कर महिला को ले गए। महिला 6 महीने की गर्भवती है, और बच्चे का पिता मैं हूं।

ये भी पढ़ें

महिला के अपहरण का मामला क्या है?

भिंड की रहने वाली एक महिला को उसके पूर्व पति रामू तोमर ने कथित तौर पर अपने परिजनों के साथ मिलकर ग्वालियर में बीच सड़क से अगवा कर लिया।

घटना कब और कहां हुई?

यह घटना बुधवार शाम झांसी रोड थाना क्षेत्र में चेतकपुरी चौराहे से नाका चंद्रवदनी चौराहे के बीच हुई।

महिला उस समय किसके साथ थी?

महिला अपने प्रेमी रामेंद्र सिंह भदोरिया के साथ कोर्ट से लौट रही थी।

महिला कोर्ट क्यों आई थी?

महिला हाई कोर्ट में यह बयान देने आई थी कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अलग रहना चाहती है।

अपहरण का आरोप किस पर लगा है?

महिला के पूर्व पति रामू तोमर, उसके भाई, पिता और बहन पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगा है।