छत्तीसगढ़ : 1 अप्रैल से नहीं बल्कि इस दिन शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

Ads

छत्तीसगढ़ : 1 अप्रैल से नहीं बल्कि इस दिन शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

  •  
  • Publish Date - December 19, 2017 / 03:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

राज्य के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र अब 16 जून से शुरू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विकासशील ने आज यह आदेश जारी किया। जिसकी सूचना संबंधित विभागों को भेज दी गई । इससे पहले स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हुआ करता था।

छगः रमन कैबिनेट के इस फैसले से इनको मिला जाति प्रमाण पत्र का लाभ

लेकिन अब ये शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होकर 30 अप्रैल तक का रहेगा। आदेश में लिखा गया है कि 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश होगा, यदि 16 जून को शासकीय अवकाश होगा, तो शालाएं अगले कार्यदिवस पर खुलेगी।

छत्तीसगढ़ की सरोज पांडेय चुनेंगी गुजरात का मुख्यमंत्री

16 जून से स्कूल खोलने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि छात्रों को तपती धूप में स्कूल न आना पड़े। दरअसल 1 अप्रैल से गर्मी की शुरूआत हो जाती है। इससे छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

 

वेब डेस्क, IBC24