Reported By: Abhishek Soni
,Ambikapur Rape Case/Image Credit: IBC24.in
Ambikapur Rape Case: अंबिकापुर: सरगुजा में झाड़-फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म करने वाले ढोंगी बाबा को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। बताया ये जा रहा है कि आरोपी अमित गोस्वामी खुद को बाबा बताकर कॉलोनी में घूम रहा था। (Ambikapur Rape Case) लोगों को उनकी परेशानी गिनाकर झाड़-फूंक के नाम पर पैसे और मोबाइल मांग रहा था।
Ambikapur Rape Case: आरोप है आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उसे झाड़फूंक कर बेहतर शिक्षा और जॉब का लालच दिया। यही नही उसने पीड़िता की माँ को एक मुट्ठी चावल दिया और मंदिर भेज दिया और घर पर मौजूद पीड़िता की बहन को भी कमरे से बाहर कर दिया। इसके बाद ढोंगी बाबा ने युवती को स्नान करने के लिए बोला और फिर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। (Ambikapur Rape Case) पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना में FIR दर्ज की गई फिर पुलिस टीम ने आरोपी के हुलिया के आधार पर उसे पकड़ लियाज़। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-