राजधानी में स्मार्ट सिटी को लेकर नया खाका तैयार, दोगुना होगा ओपन स्पेस और ग्रीन बेल्ट का दायरा

राजधानी में स्मार्ट सिटी को लेकर नया खाका तैयार, दोगुना होगा ओपन स्पेस और ग्रीन बेल्ट का दायरा

राजधानी में स्मार्ट सिटी को लेकर नया खाका तैयार, दोगुना होगा ओपन स्पेस और ग्रीन बेल्ट का दायरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: January 21, 2020 10:12 am IST

भोपाल। भोपाल के टीटीनगर में साढ़े तीन सौ एकड़ जमीन में बनने जा रही स्मार्ट सिटी को लेकर नया खाका तैयार किया गया है। प्रदेश सरकार की पहल पर तैयार हुए खाके में स्मार्ट सिटी डवलप होने पर इस एरिया में ओपन स्पेस के साथ ग्रीन बेल्ट का दायरा बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: बजट से पहले शिक्षाकर्मियों की सीएम भूपेश से अनोखी गुहार, दिलाया “किरिया के सुरता”

स्मार्ट सिटी कंपनी के अनुसार टीटीनगर में अभी ग्रीन बेल्ट और ओपन स्पेस 21 प्रतिशत है। प्लानिंग इस तरह की गई है कि ग्रीन बेल्ट और ओपन स्पेस दोगुना बढ़कर 43 प्रतिशत हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेेस का फैन बताकर घर में दाखिल हुए आयकर अफसर, …

सरकार का कहना है कि स्मार्ट सिटी ही नहीं बल्कि हर इलाकों का विकास इसी तर्ज पर किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में भी इसके प्रावधान किए गए हैं। तो बीजेपी का कहना है कि अधिकारी पेड़ काटकर सीधे तौर पर गुमराह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रंप का भारत दौरा, इधर पाक पीएम इमरान हुए चिंतित,…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com