महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिया त्यागपत्र

Ads

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिया त्यागपत्र

  •  
  • Publish Date - April 5, 2021 / 10:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

मुंबई। राकांपा नेता और मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया ।


Read More News: Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack में घायल हुए जवानों से IBC24 की Exclusive बातचीत, बताया ग्रामीणों ने कैसे की नक्सलियों की मदद

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राकांपा ने इस बारे में बताया।

इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई के पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों पर सीबीआई को 15 दिनों के अंदर एक आरंभिक जांच पूरी करने का निर्देश दिया था।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने जाएंगे जगदलपुर, कल सुबह 8.30 बजे रायपुर से होंगे रवाना

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ मंत्री नवाब मलिक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘देशमुख ने राकांपा प्रमुख शरद पवार को बताया है कि पद पर बने रहना ठीक नहीं होगा क्योंकि सीबीआई उनके खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है।’’

मलिक ने कहा कि देशमुख ने ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह खुश हैं कि देशमुख ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही कहा कि सीबीआई जांच में चौंकाने वाले कई सारे खुलासे होंगे।

Read More News: बासागुड़ा कैंप पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह और CM भूपेश बघेल, घायल जवानों से की

बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश जारी किया है।