छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार, 1 लाख 76 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ, सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 361

Ads

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार, 1 लाख 76 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ, सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 361

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 06:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1375 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1940 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 13 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2447 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ‘ड्रग्स’ मामले की जांच पर सियासत! पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति …

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 1375 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 937  हो गई है। वहीं ​अब तक 1 लाख 76 हजार 129 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 361 हो गई है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का बयान, पटाखों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर अभी विचार…

जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार मरीजों की संख्या इस प्रकार है—
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायगढ़- 195
कोरबा- 171
रायपुर- 166
जांजगीर-चांपा- 92
बिलासपुर- 82
राजनांदगांव- 76
गरियाबंद- 73
जशपुर- 53
धमतरी- 44
बलौदाबाजार- 44
दुर्ग- 40
बालोद- 38
दंतेवाड़ा- 37
कोंडागांव- 34
कांकेर- 33
बेमेतरा- 29
महासमुंद- 27
बस्तर- 26
कोरिया- 23
कवर्धा- 22
सरगुजा- 16
मुंगेली- 14
सुकमा- 11
बीजापुर- 9
सूरजपुर- 7
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 3
नारायणपुर- 3
बलरामपुर- 1
अन्य- 6 मरीज शामिल हैं।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: कार्रवाई से बचने तमाम हथकंडे अपना रहे क्वींस क्लब के गुनहगार, रसूखदारों पर एक…

आज 1,375 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 2,093 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,76,129 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 22,361 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/DMFrhub4M3

— Health Department CG (@HealthCgGov) November 8, 2020