भिण्ड। आंगनबाड़ी केंद्रों (anganwadi kendra in bhind madhya pradesh) में बच्चों को दिया जाने बाला पोषण आहार चोरी चुपके बाजार में बेचा जा रहा है। इस बात का खुलासा मंगलवार रात तब हुआ जब कांग्रेस नेत्री ने लोडिंग गाड़ी का पीछा कर उस वक्त पकड़ा जब पोषण आहार भैंसों को खिलाने के लिए एक घर में उतारा जा रहा था। इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर महिला कांग्रेस की नेत्री के साथ धक्का मुक्की कर भागने में कामयाब हो गया। कार्रवाई के लिए कांग्रेस की नेत्री ने पकड़ी गई गाड़ी पर रात तीन घंटे बैठकर अधिकारियों का इंतजार किया।
पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, जानिए कब होगा निकाय चुनाव
दरअसल भिण्ड (Malnutrition problem in bhind) में जिले की तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते लाखों का पोषण आहार बाजार में खपाया जा रहा है। अधिकारियों और ठेकेदारों के इस गड़बड़ झाले को हर माह अंजाम दे रहे है, जिसकी जानकारी कांग्रेस की महिला नेत्री ममता मिश्रा को मिल रही थी। देर शाम कलेक्ट्रेड में स्थित गोदाम से एक दर्जन से अधिक पंजीरी की बोरी पिकअप वाहन में लोड होकर बेचने के लिए जा रही थी। तभी ममता मिश्रा ने अपनी स्कूटी से पीछा किया और गाड़ी को बीटीआई के पास महावीर नगर में उस वक्त पकड़ लिया जब भैंसों को खिलाने के लिए यह पोषण आहार एक घर में उतारा जा रहा था।
पढ़ें- शराब के नशे में टुन्न होकर पहुंचते स्कूल, फिर क्लास में सो जाते थे …
ममता मिश्रा ने गाड़ी पकड़ने के बाद तीन घंटे तक अधिकारियों के आने का इंतजार करती रही। तीन घंटे बाद महिला बाल विकास अधिकारी गफ्फार खान, एडीएम, तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर पोषण आहार से भरी गाड़ी को जब्त कर मामले को जांच में ले लिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाने बाला ड्राइवर, सरकारी ड्राइवर था जो महिला बाल विकास अधिकारी की गाड़ी चलाता है। कांग्रेस की महिला नेत्री ममता मिश्रा का आरोप है कि ग्रामीण परियोजना कार्यालय के अधिकारियों की मिलीभगत से पोषण आहार को बाजार में बेचने का काम किया जाता है।
निलंबित आईपीएस अफसर को झटका