रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एसएसपी कार्यालय में पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऑफिस को सील किया गया है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना की बिजली सप्लाई घटाई, 2200 करोड़ का है पिछला बकाया
तीन दिनों तक एसएसपी ऑफिस बंद रहेगा। कबीर नगर थाना में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर थाने को सील किया गया है।
पढ़ें- स्काई वॉक को नहीं तोड़ा जाएगा, उधर निगम मंडल की नियुक्तियों पर सत्य…
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में गुरुवार को 197 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अभी शिक्षा सत्र की तारीख तय नहीं, छात्रों को होम डिलीवरी की जा सकती हैं यूनिफॉर्म औ…
राजधानी रायपुर में गुरुवार को सबसे ज्यादा 57 नए मरीज मिले हैं। वहीं दूसरी ओर आज 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि एक संक्रमित मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गया। नए मरीज मिलने के बाद अब एक्टिव मरीज की संख्या 1282 हो गई है।