पालघर तट पर चक्रवात प्रभावित नाव से तेल रिसाव होते देखा गया

Ads

पालघर तट पर चक्रवात प्रभावित नाव से तेल रिसाव होते देखा गया

  •  
  • Publish Date - May 29, 2021 / 04:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

पालघर, 29 मई (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर तट पर एक नाव से तेल का रिसाव होते देखा गया है जो मई मध्य में आए चक्रवात ताउते के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की वजह से समुद्र में फंस गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पालघर जिला आपदा नियंत्रण के प्रमुख विवेकानंद कदम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि चक्रवात के बाद इस नाव पर फंसे कम से कम 137 मछुआरों को सुरक्षित निकाला गया था। हालांकि, नाव समुद्र में ही थी।

कदम ने कहा, ” वदरायी तट के पास नाव में तेल रिसाव हुआ, जिसे आज देखा गया। महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड और एक तेल कंपनी के अधिकारियों के साथ तटरक्षक बल के कर्मी मौके पर हैं और रिसाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में अभी अधिक सूचना की प्रतीक्षा है।”

भाषा शफीक माधव

माधव