एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री कल प्रेसवार्ता में बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री कल प्रेसवार्ता में बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री कल प्रेसवार्ता में बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 16, 2019 7:38 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का कल एक साल पूरा हो जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 दिसंबर 2018 को CM पद की शपथ लिए थे। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल कल पत्रकार वार्ता में सरकार की एक साल की उपलब्धियों को बताएंगे।

यह भी पढ़ें — आजम खान को लगा जोर का झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया बेटे अब्दुल्ला की विधायकी रद्द करने का फैसला

बता दें कि 2003 के बाद 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीेसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने वापसी की थी। राज्य में लगातार तीन कार्यकाल तक भाजपा के डॉ रमन सिंह बतौर मुख्यमंत्री राज्य की सत्ता पर काबिज रहे। लेकिन 2018 में परिवर्तन की लहर के सामने भाजपा का विकास फीका पड़ गया और राज्य में कांग्रेस ने जोरदार वापसी की।

यह भी पढ़ें — नेहरू-गांधी पर अभद्र टिप्पणी: अभिनेत्री पायल रोहतगी…

90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 67 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया, वहीं 15 साल तक राज करने वाली भाजपा को मात्र 15 सीटों में ही संतोष करना पड़ा था।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Oiu9HjYjk2I” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com