त्यौहार के मौके पर कर्मचारियों को तोहफा, दस हजार रुपये अग्रिम राशि के साथ सातवें वेतनमान के ऐरियर्स का भी होगा भुगतान

त्यौहार के मौके पर कर्मचारियों को तोहफा, दस हजार रुपये अग्रिम राशि के साथ सातवें वेतनमान के ऐरियर्स का भी होगा भुगतान

त्यौहार के मौके पर कर्मचारियों को तोहफा, दस हजार रुपये अग्रिम राशि के साथ सातवें वेतनमान के ऐरियर्स का भी होगा भुगतान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 4, 2020 5:24 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारियों को त्यौहार के मौके पर विशेष राहत देने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं। मध्यप्रदेश सरकार के इस फैसले का फायदा नवम्बर 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच दस हजार रुपये का त्यौहार अग्रिम, चालीस हजार रूपये या इस से कम कुल वेतन पाने वाले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:DGP अवस्थी की कड़े शब्दों में चेतावनी, अवैध शराब की बिक्री होने पर सीधे होगी निलंबन की कार्रवाई, …

इसके लिये राज्य सरकार ‘विशेष त्यौहार अग्रिम योजना’ लागू करने जा रही है। इसके साथ ही शासकीय सेवकों को स्वीकृत सातवें वेतनमान के ऐरियर्स की तीसरी और अंतिम किश्त के 25 प्रतिशत राशि का भुगतान भी नवंबर महीने में ही हो जायेगा।

ये भी पढ़ें:सीएम शिवराज ने की पत्नी साधना सिंह के साथ करवाचौथ की पूजा, उधर नर्मदा तट पर भी सुहागनों ने की पूजा अर्चना

विशेष त्यौहार अग्रिम योजना के अंतर्गत संविदा, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी तथा शासन से शत-प्रतिशत अनुदान से वेतन प्राप्त करने वाले अर्द्धशासकीय संस्थाओं के कर्मचारी भी शामिल किये गये हैं। स्थानीय निकाय और अन्य निगम/मंडल के कर्मचारियों के लिए संबंधित निकाय इस योजना को लागू करने के संबंध में निर्णय करेंगे।

ये भी पढ़ें: 10 नवंबर से धान खरीदी की मांग को लेकर किसान कल प्रदेशभर में करेंगे …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com