सौतेली बेटी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सौतेली बेटी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सौतेली बेटी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: December 6, 2020 10:11 am IST

ठाणे, छह दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को छह साल की अपनी नेत्रहीन सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने साल भर पहले अपने पति के गुजर जाने के बाद मुम्बरा टाउनशिप के एक व्यक्ति (44) से शादी की थी।

अधिकारी के अनुसार पिछले एक साल के दौरान आरोपी ने इस बच्ची के साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। वह यह हरकत तब करता तब उसकी पत्नी काम पर चली जाती थी।

पुलिस के अनुसार जब वह (लड़की) विरोध करती थी, तब आरोपी उसे धमकी देता था।

जब एक स्थानीय एनजीओ को इस कथित अपराध के बारे में पता चला तब उसने पीड़िता की मां से संपर्क किया। वैसे इस महिला को भी इस गुनाह की जानकारी थी और उसने पति से सवाल भी किया था लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

पुलिस के मुताबिक जब एनजीओ के सदस्यों ने महिला को समझाया तब उसने शुक्रवार रात को अपने पति के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी और फिर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ भादंसं और बाल यौन अपराध रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने शनिवार को आरोपी को एक सप्ताह के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में