बांदा में जीप-बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

बांदा में जीप-बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

बांदा में जीप-बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: June 18, 2021 4:50 am IST

बांदा (उप्र), 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुनाहर गांव के पास एक जीप और बस की आमने-सामने की टक्कर में जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए।

बिसंडा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम पुनाहर गांव के पास एक जीप और एक निजी बस में आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में जीप में सवार सन्तोष पटेल (45) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि भरत पटेल (25), सुनीता (45) और शालिनी (35) के अलावा बस में सवार राजेन्द्र मिश्रा (35) और फिरंगी देवी (34) घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं जफर शोभना गोला

गोला


लेखक के बारे में