दर्दनाक बस हादसा, 6 की मौत 28 घायल

दर्दनाक बस हादसा, 6 की मौत 28 घायल

दर्दनाक बस हादसा, 6 की मौत 28 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 21, 2017 10:58 am IST

शाहपुरा थाना क्षेत्र के जोगी टिकरिया घाट में बस खाई में गिरी घटना स्थल पर चार की मौत और दो इलाज के दौरान मौत 28 घायल 10 जबलपुर मेडिकल अस्पताल इलाज के लिये रेफर घटना स्थल पर कलेक्टर अमित तोमर और पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने पहुचकर मरीजो को पहुचाया अस्पताल केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भी पहुचे जिला अस्पताल मरीजो का जाना हाल।

जानकारी के अनुसार वाहन जबलपुर से डिंडौरी की तरफ आ रही थी रात्रि लगभग 2:30 बजे अनियंत्रित होकर जोगी टिकरिया घाट में खाई में जा गिरी सूचना मिलने पर घायलों के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है अभी तक मृतक रोहित साहू निवासी जबलपुर राजू बर्मन पिता जमुना बर्मन निवासी कुंडम की पहचान हो पाई है एक यात्री की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी जबकि दुसरे यात्री ने इलाज के लिये जबलपुर जाते समय शाहपुरा के पास दम तोड़ दिया कलेक्टर अमित तोमर ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को चार चार लाख रुपये की सहायता राशि जारी कर दी है तो वही जिला अस्पताल पहुचे केविनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने मरीजो का हालचाल जाना और इलाज करवाने का भरोसा दिलाया।

 


लेखक के बारे में