पन्ना मे हीरे की चमक हुई फिकी नही आये बाहर से खरीददार

पन्ना मे हीरे की चमक हुई फिकी नही आये बाहर से खरीददार

पन्ना मे हीरे की चमक हुई फिकी नही आये बाहर से खरीददार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 24, 2018 2:08 pm IST

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की एक अलग पहचान है। देश दुनिया मे पन्ना रत्नो के सम्राट हीरे की खास चमक के  रूप मे मशहूर है लेकिन अब लगता है पन्ना के हीरे को खरीदने मे लोग रूचि नही रख रहे हैं। देश-विदेश  के व्यापारी ने यहाॅ आने का रूख तो कम कर दिया है। और साथ ही जो व्यापारी यहाॅ आते है उन्हे भी खासा परेशान होना पडता है। आज ऐसा ही नजारा सामने आया जहाॅ पर सिर्फ पन्ना के व्यापारी ही हीरे को खरीदने आ रहे है वो भी कम संख्या मे। 

ये भी पढ़े –जुआघर चलाने वाली महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया आत्महत्या का ड्रामा

बता दें कि  पन्ना मे इन दिनो 24 जुलाई से 28 जुलाई तक हीरो की नीलामी रखी गई है लेकिन अभी तक 251 हीरे मे सिर्फ 46 हीरे ही बिक पाये है 251 नग हीरो का वजन 203 कैरेट 01 सेट है जिनकी अनुमानित कीमत 28 लाख के आसपास रखी गई है इस बार सबसे बडा हीरा 12कैरेट रखा गया है लेकिन लगता है अब हीरो के पारखी इन हीरो के साइड रूख कम कर दिया हे ओर जो यहाॅ आते हे उन्हे खासा परेशान होना पडता है हालाकि हीरा अधिकारी खुद कह रहे है कि व्यापारी कम आ रहे है जो व्यापारी है वो सिर्फ पन्ना के ही है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में