घर में घुसे तेदुंए की बुजुर्ग से भिड़ंत, आंख और नाक में हमले के बाद दुम दबाकर भागा

Ads

घर में घुसे तेदुंए की बुजुर्ग से भिड़ंत, आंख और नाक में हमले के बाद दुम दबाकर भागा

  •  
  • Publish Date - August 8, 2018 / 01:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

गरियाबंद। जिले के जोबा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब गांव के दो घरों में तेंदुआ घुस गया। बताया जा रहा है कि  बकरी की लालच में तेंदुआ बकरी पालक के घर में घुसा। जिसके बाद बकरियों के मालिक ने डंडे और पत्थर से तेंदुए को मारना शुरू कर दिया। जिससे घबरा कर तेंदुआ पड़ोसी रामसहाय के घर में जा घुसा।

ये भी पढ़ें –टीम इंडिया की फोटो में अनुष्‍का की उपस्थिति,क्रिकेट प्रेमियों ने किया ट्रोल

उस वक्त बुजुर्ग रामसहाय खटिया पर बैठा हुआ था तेंदुआ सीधा उसे दबोचने का प्रयास करने लगा। इतना ही नहीं तेंदुए ने झपट्टा मारकर बुजुर्ग को मुँह में दबा लिया लेकिन  बुजुर्ग रामसहाय ने तेंदुए से जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया और बड़ी मुश्किल से तेंदुए की आंख और नाक में मारने लगा। जिसके बाद घबराया तेंदुआ रामसहाय  को छोड़कर गांव की गलियों में दौड़ने लगा। 

ये भी पढ़ें –छात्रावास की अव्यवस्था देख भड़के एसडीएम, किया अधीक्षक को निलंबित

बताया जा रहा है कि तब तक काफी भीड़ लग चुकी थी भीड़ तेंदुए को दौड़ने लगी भीड़ से बचता तेंदुआ गांव के आसपास की झाड़ियों में ओझल हो गया इसके कुछ घंटों बाद तेंदुआ फिर से गांव के आस-पास ही मंडराता दिखा जिसे देख कर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कृषि कार्य में जाने वाले लोग काफी डरे हुए हैं और कुछ लोग तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज कृषि कार्य पर गए ही नहीं वही ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई सालों से हर साल बरसात में तेंदुआ इस गांव से बकरियां कुत्ते तथा अन्य मवेशी उठाकर ले जाता है जिससे यहां के ग्रामीणों को भी खतरा है किसी दिन अप्रिय घटना हो सकती है आज किसी तरह बुजुर्ग रामसहाय बज गए किंतु उनके स्थान पर कोई बच्चा होता तो शायद बड़ी घटना हो सकती थी ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को दूर भगाने या फिर पिंजरा लगाकर उसे पकड़ कर अन्यत्र घने जंगल में छोड़ने की मांग करने की बात कही है इस घटना के बाद से ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने स्वयं जाने की बात कह रहे हैं वही तेंदुए की दहशत के चलते आज शाम को हर घर में किसी न किसी एक सदस्य को जागते रहने के लिए भी ग्रामीणों ने कहा है। 

वेब डेस्क IBC24