पवैया का ज्योतिरादित्य पर तंज- दूल्हा बनने हल्दी-उबटन लगा रखे हैं, लेकिन घोड़ी कोई और चढ़ गया
पवैया का ज्योतिरादित्य पर तंज- दूल्हा बनने हल्दी-उबटन लगा रखे हैं, लेकिन घोड़ी कोई और चढ़ गया
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा विकास पर बहस का चैलेंज दिए जाने के बाद से प्रदेश की सियासत लगातार गर्माती जा रही है। जहां एक तरफ सिंधिया के चैलेंज पर सीएम शिवराज ने तो अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उनकी सरकार के मंत्रियों ने जरुर सिंधिया पर निशाना साधना शुरु कर दिया है।
मंत्री जयभान सिंह पवैया ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल से हल्दी-उबटन लगा रखे हैं, दूल्हा बनने के लिए लेकिन घोडी और कोई चढ़ गया। उन्होंने कहा कि सिंधिया मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट होने का मुगालता पाले हुए हैं, प्रदेश अध्यक्ष तो बन नही पाए।
यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने दो कलेक्टर्स को किया निलंबित, ये थे आरोप
उन्होंने कहा कि सिंधिया तैयार जुमले और तैयार डायलॉग के साथ एक कलाकार की तरह किसी को भी चेलेंज दे देते हैं। पवैया ने कहा कि यहां अखबारों की हेडलाइन बन सकती है, लेकिन जमीन पर सिंधिया कही भी दिखते नजर नही आएंगे।
वहीं राहुल गांधी के किसानों की कर्ज माफ़ी के ऐलान पर पवैया ने कहा कि जिनकी सरकार कभी नहीं बननी है वो कुछ भी ऐलान कर सकते हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


