सूरजपुर जिले के बैजनपाठ ग्राम वासियों को जल्द ही पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है,,,ये भरोसा जिले के कलेक्टर ने दिलाया है उन्होंने तीस जुन तक हर हाल में नई व्यवस्था के तहत गांव में पानी पहूॅचाने की मियाद तय की है,,,आपको बता दें ये वही गांव है जहां के ग्रामिण अपनी प्यास मध्यप्रदेष के पानी से बुझाते हैं,,पानी पड़ोसी राज्य से लाते हैं तो उसके लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है,,,बुंद बुंद पानी के लिए उन्हें हजारो फिट पहाड़ के नीचे उतरना पड़ता है,,,गौरतबल है कि ओड़गी ब्लाक के दूरस्थ गांव खोईर पंचायत के आश्रित गांव बैजन पाठ में तकरीबन दो सौ परिवार निवास करता है,,,लेकिन आजादी के बाद इतने सालों बाद भी उन्हें मुलभुत सुविधा नसीब नहीं हो पाया है,,,ईधर पीएचई विभाग नये सिरे से पाईप लाईन बिछाने का काम प्रारंभ कर दिया है,,कलेक्टर ने भी इसे हर हाल में तीस जुन तक पूरा कर लेने का भरोसा दिया है।