रायसेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रायसेन में किसान कल्याण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश के किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपए आनलाइन ट्रांसफर किए। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि बिना बिचौलिए के किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपए डाले गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत की कृषि को आधुनिक सुविधा मिलनी चाहिए। हमारी प्राथमिकता भंडारण के लिए नए केंद्र स्थापित करना है। पीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से मध्यप्रदेश के किसानों का नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ेंःटीचर के घर लगे पेड़ पर चोरों की बुरी नियत, आधी रात काट डाले तीन पेड़, मामला पहुंचा थाना
बीते समय में ओले गिरने से मध्य प्रदेश के किसानों का नुकसान हुआ है। आज इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के ऐसे 35 लाख किसानों के बैंक खातों में 1600 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं, पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने घोषणा पत्र में सिर्फ वादे करते थे। पीएम ने कहा कि कृषि सुधार कानून रातों रात नहीं आए, इन कानूनों पर कई सरकारों और कई संगठनों ने विमर्श किया है।
ये भी पढ़ेंः बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मेट्रो कार शेड की निर्माण परियोजना क…
मोदी ने कहा कि तेजी से बदलते हुए वैश्विक परिदृश्य में भारत का किसान, सुविधाओं के अभाव में, आधुनिक तौर तरीकों के अभाव में असहाय होता जाए, ये स्थिति स्वीकार नहीं की जा सकती। पहले ही बहुत देर हो चुकी है। जो काम 25-30 साल पहले हो जाने चाहिए थे, वो आज करने की नौबत आई है। बीते कई दिनों से देश में किसानों के लिए जो नए कानून बने, उनकी बहुत चर्चा है। ये कृषि सुधार, कानून रातों-रात नहीं आए। पिछले 20-22 साल से हर सरकार ने इस पर व्यापक चर्चा की है। कम-अधिक सभी संगठनों ने इन पर विमर्श किया है ।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस के दो विधायक हुए गिरफ्तार, भू-माफिया के खिलाफ प्रशासनिक का…
किसानों को उन लोगों से जवाब मांगना चाहिए जो पहले अपने घोषणापत्रों में इन सुधारों की बात लिखते थे, बड़ी-बड़ी बातें करके किसानों के वोट बटोरते रहे। लेकिन अपने घोषणा पत्र में लिखे वादों को भी पूरा नहीं किया। सिर्फ इन मांगों को टालते रहे क्योंकि किसान उनकी प्राथमिकता नहीं था । उनको(राजनीतिक दलों) पीड़ा इस बात से नहीं है कि कृषि कानूनों में सुधार क्यों हुआ। उनको तकलीफ इस बात से है कि जो काम हम कहते थे लेकिन कर नहीं पाते थे वो मोदी ने कैसे किया, मोदी को इसका क्रेडिट कैसे मिल जाए