पीएम मोदी के आगमन से पहले चप्पे-चप्पे पर जवान, तैयारियों पर शिवराज कैबिनेट में भी चर्चा

Ads

पीएम मोदी के आगमन से पहले चप्पे-चप्पे पर जवान, तैयारियों पर शिवराज कैबिनेट में भी चर्चा

  •  
  • Publish Date - June 22, 2018 / 02:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

इंदौर/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 23 जून को इंदौर आ रहे हैं। उनके आगमन से पूर्व पूरे शहर और खासतौर से उनकी सभाओं वाले क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं। पीएम मोदी अपने प्रवास के दौरान 4713.75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन से पूर्व शुक्रवार को शिवराज कैबिनेट में उनके दौरे को लेकर चर्चा हुई। साथ ही, कैबिनेट की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान पीएम राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे के विजेताओं को सम्मानित करेंगे और मप्र सरकार की महत्वाकांक्षी अर्बन ट्रांसपोर्ट स्कीम सूत्र सेवाका भी शुभारंभ करेंगे। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को गृह प्रवेश भी करवाएंगे। इसके अलाव वे स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 5 स्मार्ट सिटी इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में 278 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से कराये गये 23 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे

यह भी पढ़ें : पीएम के पकौड़ा बयान से प्रभावित कांग्रेसी की बल्ले-बल्ले, कमाए लाखों लेकिन पार्टी ने तरेरी आंखें

पीएम मोदी इस दौरान मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत 14 नगरीय क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही, अमृत योजना के अंतर्गत 10 नगरीय क्षेत्रों में पार्कों का लोकार्पण किया जाएगा।

इधर शुक्रवार को हुई शिवराज कैबिनेट में 23 जून को इंदौर में होने वाले पीएम के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जनसंपर्क मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद प्रदेश में और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के विकास पर्व में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी यह जानकारी सीएम ने कैबिनेट के सदस्यों को दी विकास पर्व में 30 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, 2 जुलाई को अनंत कुमार, 4 जुलाई को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, 5 जुलाई को राजनाथ सिंह के अलावा नितिन गडकरी और अन्य कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश आएंगे। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

यह भी पढ़ें : माल्या की 12 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त करने ईडी ने अदालत में लगाई अर्जी

बैठक में अनुपूरक अनुमान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में मनावर धामनोद मार्ग को लेकर बजट का आवंटन किया गया। दतिया, खंडवा, छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए अनुदान की स्वीकृति भी दी गई। साथ ही, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत मिलने वाले लोन में किसान के बेटे-बेटियों के शामिल करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। जगतगुरू शंकराचार्य महासंस्थान शारदा पीठ श्रंगेरी को भूमि आवंटन पर शिवराज कैबिनेट ने मुहर लगाई। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्य़मी योजना मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह को लोन दिये जाने पर भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी।

वेब डेस्क, IBC24