बीएमसी: एआईएमआईएम और राकांपा की एक-एक महिला पार्षद अयोग्य घोषित

Ads

बीएमसी: एआईएमआईएम और राकांपा की एक-एक महिला पार्षद अयोग्य घोषित

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 07:49 PM IST

मुंबई, 10 जुलाई (भाषा) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की दो महिला पार्षदों (एआईएमआईएम और राकांपा से एक-एक पार्षद) को शुक्रवार को अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि उनके जाति प्रमाणपत्र अवैध घोषित कर दिए गए। नगर निकाय की आम सभा की बैठक के दौरान महापौर रितु तावडे ने यह घोषणा की।

इसके साथ ही, एक महीने के भीतर इसी तरह के आधार पर मुंबई नगर निकाय से कुल चार पार्षदों को अयोग्य घोषित किया जा चुका है।

अयोग्य घोषित की गईं ये दो पार्षद रोशन शेख और बुशरा नदीम मलिक हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ओर से मैदान में उतरीं शेख वार्ड नंबर 138 से चुनी गई थीं। मलिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से थीं और कुर्ला ईस्ट में वार्ड नंबर 170 का प्रतिनिधित्व करती थीं। वे दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) श्रेणी के लिए आरक्षित सीट से चुनी गई थीं।

महापौर ने बताया कि जांच के बाद अलग-अलग जिला की जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समितियों ने उनके जाति प्रमाणपत्रों को अवैध करार दिया।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश