Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.IN
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहें हैं। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने बाद जहां पुलिस का दावा है कि, अपराध नियंत्रण में हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लगातार चाकूबाजी, लूट, मारपीट और हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां चार युवकों ने मिलकर रोड रेज विवाद में एक कारोबारी पर चाक़ू से हमला कर दिया। (Raipur Chakubaji News) दरअसल, पूरी घटना बाइक टकराने को लेकर शुरूहु ई और देखते ही देखते विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखा हुआ चाकू निकाला और कारोबारी के पर वार कर दिया। इस हमले में कारोबारी बुरी तरह घायल हो गया।
Raipur Chakubaji News: घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं वारदात की शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अब भी पुलिस कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-