जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा के एक आरक्षक की पुलिस अफसरों से बातचीत के एक ऑडियो ने पुलिस प्रशासन में खलबली मचा दी है। वायरल आडियो में पुष्पराज नाम का एक आरक्षक ने एसपी और एसडीओपी से बात कर रहा है। वायरल आडियो में नोटिस तामीली को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें आरक्षक 10 साल प्रताड़ित होने का आरोप लगा रहा है।
ये भी पढ़ें-दबंगों ने 70 साल के दलित किसान को पत्नी के सामने जिंदा जलाया
गुरुवार को जांजगीर से एक एएसआई नोटिस लेकर तामील करने के लिए आरक्षक के घर मुंगेली गया था। आरक्षक ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया। जांजगीर एसडीओपी ने आरक्षक से बात की तो उसने नोटिस लेने से मना करते हुए पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर माओवादी या आईएसआई में शामिल होने तक की धमकी दे डाली। वर्ष 2009 में मुंगेली के पुष्पराज सिंह की भर्ती जांजगीर जिले में आरक्षक के रूप में हुई थी। इस समय उसकी पदस्थापना यातायात शाखा जांजगीर में है।
ये भी पढ़ें- बोधगया ब्लास्ट मामले में आरोपी तौकीफ की पेशी,पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने का भी है आरोप
ये भी पढ़ें- सिमी आतंकी अबु फैजल और उसके साथियों को बैंक डकैती मामले में उम्रकैद
इस ऑडियो में पुलिस प्रशासन पर बार-बार प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आरक्षक ‘नक्सली’ बनने की बात भी कह रहा है। ये ऑडियो, सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। IBC24 इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। SDOP जितेंद्र चंद्राकर का कहना है कि जांजगीर ट्रैफिक शाखा में पुष्पराज नाम के आरक्षक की पोस्टिंग है, जिसे पहले पुलिस विभाग ने बर्खास्त किया गया था।
ये भी पढ़ें- लाठीचार्ज मामला: विमल चोपड़ा ने सीएम रमन से की शिकायत, कार्रवाई का आश्वासन
साथ ही कई विभागीय सजाएं भी दी गई हैं। ये आरक्षक फिलहाल महीने भर से वह ड्यूटी से नदारद है। उन्होंने ये भी कहा कि किस बात की नोटिस तामीली है, ये गोपनीय होता है, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
वेब डेस्क, IBC24