मास्क न लगाने पर पुलिस चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

मास्क न लगाने पर पुलिस चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

मास्क न लगाने पर पुलिस चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 11, 2021 11:41 am IST

बहराइच (उप्र) 11 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में बहराइच की पुलिस अधीक्षक ने मास्क नहीं लगाने वाले शहर के एक पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।

आधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह सोमवार शाम शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए लाकडाउन का निरीक्षण करने व लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल गश्त पर निकली थीं। इसी बीच उन्हें शहर की जीआईसी चौकी के प्रभारी प्रेम चंद यादव बिना मास्क लगाये दिखाई पड़ गये।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी यादव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें समाज को यह एहसास दिलाना है कि महामारी से लड़ने के लिए पुलिस जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पुलिस को अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि हम ही प्रोटोकाल नहीं मानें और कानून तोड़ें तो समाज के समक्ष पुलिस की छवि को लेकर गलत संदेश जाएगा।’

भाषा सं जफर नोमान

नोमान


लेखक के बारे में