पुलिस ने ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दर्ज किया, जान के खतरे का किया था दावा

Ads

पुलिस ने ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दर्ज किया, जान के खतरे का किया था दावा

  •  
  • Publish Date - June 6, 2021 / 01:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

ठाणे, छह जून (भाषा) ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के रंगदारी निरोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने तिहाड़ जेल से गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर द्वारा फोन पर कथित तौर पर ठाणे जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण को धमकी दिए जाने की शिकायत के बाद उनका बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एईसी अधिकारियों ने शनिवार को चव्हाण को कार्यालय बुलाया था और उनका बयान दर्ज किया। इससे पहले चव्हाण ने ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में शिकायत की थी।

अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

चव्हाण ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें उम्र कैद की सजा काट रहे तिहाड़ जेल में बंद ठाकुर के एक कथित सहयोगी के मुंबई के उपनगर घाटकोपर स्थित दफ्तर में बुलाया गया था जहां उन्हें ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में फोन पर धमकी दी गई।

चव्हाण ने दावा किया कि उन्होंने ठाणे शहर में अवैध निर्माण और स्थानीय नगर निकाय में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए थे।

भा प्रशांत नीरज

नीरज

ताजा खबर