मायके ले जाने के बहाने पुलिसकर्मी ने दोस्त की पत्नी को बना डाला हवस का शिकार, निलंबन के बाद हुई गिरफ्तारी
मायके ले जाने के बहाने पुलिसकर्मी ने दोस्त की पत्नी को बना डाला हवस का शिकार, निलंबन के बाद हुई गिरफ्तारी
फिरोजाबाद (उप्र), 28 जून (भाषा) जिले के खैरगढ़ क्षेत्र में डायल 112 सेवा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपने दोस्त की पत्नी से कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपी को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने दर्ज मामले के आधार पर सोमवार को बताया कि खैरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को उसका पति राजू और पुलिस की 112 सेवा में तैनात उसका पुलिसकर्मी दोस्त मनोज कुमार यह कहकर कार में बैठाकर ले गए कि उसके भाई ने उसे मायके बुलाया है। रास्ते में महिला का पति कार से उतर गया और लतीपुर के पास एकांत जगह पर मनोज ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
read more: एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने तालाब में कूदकर दे दी …
उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Facebook


