महाराष्ट्र में वन्यजीव अभयारण्य में गर्भवती बाघिन की मौत

महाराष्ट्र में वन्यजीव अभयारण्य में गर्भवती बाघिन की मौत

महाराष्ट्र में वन्यजीव अभयारण्य में गर्भवती बाघिन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: November 22, 2020 3:21 pm IST

नागपुर, 22 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उमरेड पावनी करहांडला वन्यजीव अभयारण्य में एक गर्भवती बाघिन मृत पाई गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पेंच टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक रविकिरन गोवेकर ने एक बयान में कहा कि तीन से चार साल की आयु की बाघिन का शव अभयारण्य के तास बीट के 1452/1 कंपार्टमेंट में मिला।

उन्होंने कहा, ”यह जगह जंगल में काफी अंदर है और सबसे नजदीकी गांव यहां से तीन किलोमीटर दूर है। शव लगभग 50 मीटर तक घसीटा हुआ पाया गया है। शव का बायां हिस्सा खाया हुआ है। पसलियां टूटी हुई हैं। गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। करीब सात-आठ हफ्ते के चार भ्रूण मृत मिले हैं।”

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल का नजारा जैसे कि खून के धब्बे, पशुओं के पैरों के कई निशान, शरीर के बाल इत्यादि जानवरों की आपसी लड़ाई की ओर इशारा करते हैं और प्रथम दृष्ट्या यही मौत का कारण प्रतीत होती है।

उन्होंने कहा, ”इस व्यस्क बाघिन को पिछली पी-IV कवायद के दौरान पकड़ा गया था। उमरेड पावनी करहांडला में यह नयी थी। ”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में