मुजफ्फरनगर, पांच सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से गंग नहर में फेंक दिया।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी राजेंद्र गिरि ने कहा कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के अनुसार, नेहा (30) की चार साल पहले कमल से शादी हुई थी, लेकिन उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर उन लोगों ने उनकी बेटी को मार डाला।
पूछताछ के दौरान, पति ने नेहा की हत्या करने और उसका शव गंग नहर में फेंकने की बात कबूल की।
एसएचओ ने कहा कि पति, ससुर, सास और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस, नेहा के शव का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
एक अन्य घटना में,रजभा में शुक्रवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25-30 वर्ष के बीच होगी होगी और ऐसा लगता है कि हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा शुभांशि दिलीप
दिलीप