रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियों को लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पढ़ें- अगले 5 दिन इन जगहों में बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर निकलें काम पर
पुलिस को की गई शिकायत में सन्नी अग्रवाल ने भाजपा के एक नेता पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस वीडियों को उनका बताया जा रहा है, वो पूरी तरह से गलत है। उनकी बॉडी और वीडियों की बॉडी में फर्क है।
पढ़ें- प्रदेश की पॉजिटिविटी दर घटकर 0.14 प्रतिशत हुई, 9 जिलों में नहीं मिले नए संक्रमित
सन्नी अग्रवाल ने इस मामले में भाजपा नेता पर मानहानी का केस करने की बात भी कही है। उनका कहना है कि आने वाले समय में कोई और नेता की इस तरह से वीडियो वायरल न हो इसके लिए उन्होने शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।