कोरोना संक्रमित दो कैदी कोविड केंद्र से फरार, चार सिपाही निलंबित
कोरोना संक्रमित दो कैदी कोविड केंद्र से फरार, चार सिपाही निलंबित
ठाणे, (भाषा) ठाणे जिले के भिवंडी में कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती दो कैदी शुक्रवार को फरार हो गए जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
Read More News: बेपटरी हुई विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही यात्री ट्रेन, 32 लोग थे सवार, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों कैदी सुबह साढ़े चार बजे कोविड देखभाल केंद्र के तौर पर इस्तेमाल हो रहे परिसर के 15वें तल पर स्थित प्रसाधन कक्ष से फरार हो गए।
Read More News: लाॅकडाउन लगते ही फिर शुरू हुई प्रवासी मजदूरों की ‘दांडी यात्रा’! 400 किलोमीटर का सफर तय
कांनगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों कल्याण में अधरवाड़ी जेल के उन 30 कैदियों में शामिल थे जिन्हें 19 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। कोविड देखभाल केंद्र में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।’’
Read More News: भगवान भरोसे राजधानी रायपुर के अस्पताल! कैसे है अस्पतालों में इंतजाम…कितनी मुफीद है व्यवस्था?

Facebook


