राकेश टिकैत ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम, कहा- वापस लें कृषि कानून, बैठे रहेंगे दो अक्टूबर तक

Ads

राकेश टिकैत ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम, कहा- वापस लें कृषि कानून, बैठे रहेंगे दो अक्टूबर तक

  •  
  • Publish Date - February 6, 2021 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

गाजियाबाद: किसान नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी दो अक्टूबर तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहेंगे।

Read More: देश में किसान आंदोलन पर विदेशी आक्रमण क्यों ? UN ह्यूमन राइट्स ने भी की संयम की अपील

गत नवम्बर से दिल्ली-मेरठ राजमार्ग के एक हिस्से पर अपने समर्थकों के साथ आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने कहा, ‘‘हम दो अक्टूबर तक यहां बैठेंगे।’’

Read More: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- मोदीजी ऐसे घबराए हुए क्यों हैं….रिहाना ने ऐसा क्या पूछ लिया?

प्रेस से बातचीत करते हुए, उन्होंने दावा किया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्र तीन बजे के लिए घोषित ‘‘चक्का जाम’’ के दौरान कुछ ‘‘शरारती तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश’’ किये जाने के बारे में कुछ सूचनाएं मिली थीं।

Read More: दो हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, आम बजट पेश होने के बाद पिछले पांच दिनों से जारी है कीमतों में गिरावट का दौर

टिकैत (51) ने कहा, ‘‘इन सूचनाओं के कारण, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ‘चक्का जाम’ नहीं करने का फैसला लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी खेती की जमीन को नहीं छू सकता है, किसान इसकी रक्षा करेंगे। किसानों और सैनिकों दोनों को इसके लिए आगे आना चाहिए।’’

Read More: बेटियों की शादी लिए सरकार देगी 25 हजार, 15 फरवरी तक करें आवेदन, विधवाएं भी दे सकती हैं आवेदन !

गाजीपुर बॉर्डर प्रदशर्न स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ सुरक्षाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने, हाथ जोड़कर कहा, “आप सभी को मेरा प्रणाम। अब आप सभी मेरे खेतों की रक्षा करेंगे।’’

Read More: युवती का अपहरण के बाद 6 बार किया सौदा, जिंदा रहते नहीं मिला न्याय, खुदकुशी के बाद पुलिस ने किया खुलासा

 

शीर्ष 5 समाचार