दुरंतो हादसे से नही उभरा पा रहा रेलवे, मध्यभारत आने वाली 10 ट्रेनें रद्द

Ads

दुरंतो हादसे से नही उभरा पा रहा रेलवे, मध्यभारत आने वाली 10 ट्रेनें रद्द

  •  
  • Publish Date - September 1, 2017 / 03:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

 

मुंबई में हादसे का शिकार हुई दुरंतो एक्सप्रेस से बिगड़ा रेल यातायात अब तक पटरी पर नहीं आ पाया है… दुरंतो ट्रेन हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन दूसरे रूट्स से किया जा रहा है जिससे मुंबई रेल लाईन का रेल यातायात अव्यवस्थित हो गया है… ऐसे में रेलवे ने मुंबई से जबलपुर आने और जाने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.. पश्चिम मध्य रेल्वे ने आज 1 सितंबर को जबलपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली गरीब रथ ट्रेन को रद्द कर दिया है। ये ट्रेन दो सितंबर को मुंबई से जबलपुर के लिए निकलती है लिहाजा गरीब रथ ट्रेन तीन सितंबर को जबलपुर नहीं पहुंचेगी।

वहीं रेल्वे ने हावड़ा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन नंबर 12321 को भी रद्द किया है जिससे ये ट्रेन शुक्रवार को जबलपुर नहीं पहुंचेगी। इधर गोरखपुर-एलटीटी, राजेन्द्र नगर बिहार-एलटीटी,गुवाहाटी-एलटीटी,वाराणसी-एलटीटी,एलटीटी-गुवाहाटी ट्रेनों को भी रद्द किया गया है जिससे जबलपुर से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन का कहना है कि दुरंतो हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन दुरुस्त करने के लिए अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं और करीब एक हफ्ते में मुंबई रूट का ट्रेन यातायात बहाल कर दिया जाएगा। बता दें कि एक के बाद एक हुए ट्रेन हादसों के बीच 28 अगस्त को नागपुर से मुंबई आ रही दुरंतो एक्सप्रेस के 9 डिब्बे कल्याण स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे।