बस्तर में बारिश का कहर, मकान की दीवार ढहने से बच्चे की मौत, कई मकानों को नुकसान

Ads

बस्तर में बारिश का कहर, मकान की दीवार ढहने से बच्चे की मौत, कई मकानों को नुकसान

  •  
  • Publish Date - August 3, 2019 / 06:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

जगदलपुर। बस्तर में लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर की निचली बस्तियों में लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं (heavy rain in bastar) । करीब 1 दर्जन से अधिक मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई मकान पूरी तरह अब भी जलमग्न है और लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। वहीं संजय गांधी वार्ड में शनिवार सुबह हुए एक हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।

पढ़ें- ‘नो व्हीकल डे’ पर मेयर के साथ स्कूली छात्रों ने निकाली साइकिल रैली,

लगातार बारिश की वजह से मकान की दीवार ढह गई। सुबह के वक्त हुए इस हादसे में मकान में सो रहे 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक का नाम शैलेश बघेल बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद वार्ड के लोगों ने नाराजगी जताई है। उसके तुरंत बाद महापौर जतिन जायसवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत और मुआवजा देने की बात कही।

पढ़ें- नाबालिग से गैंगरेप, छप्पर हटाकर घर में दाखिल आरोपियों ने दिया वारदा…

बता दें छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश बस्तर संभाग में दर्ज की गई है। यहां मानसून के दस्तक के बाद से लगातार बारिश जारी है। कई नदियां उफान पर है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। (monsoon in chhattisgarh)

पढ़ें- महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, मौके से सभी के शव बरामद

क्यों डरी हुई है महबूबा, किस बात की है चिंता