रायपुर। रावांभाटा स्थित रिफाइनरी तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। तड़के 4 बजे ये आग लगी है। आग के चलते दो मंजिला मकान भी आग की तेज लपटों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग की तेज लपटो से पास स्थित दो मंजिला मकान में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें- संविलियनगड़ी में नए मित्र बनाएंगे शिक्षाकर्मी,सेल्फी विद फ्रेंडस और सेल्फी विद स्टूडेंट्स भी
दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। गैस सिलेंडर फटने से गोदाम और पास का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। आग बुझाने का प्रयास जारी है।
वेब डेस्क, IBC24