JioShield Launch in India: बच्चा कहां पहुंचा? बुजुर्ग सुरक्षित हैं या नहीं? JioShield के ये धांसू फीचर्स हर पल रखेंगे नजर, जानिए कैसे करेगा काम

Ads

JioShield Launch in India: Jio ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए JioShield लॉन्च किया है। इसमें लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी सालाना कीमत ₹1,000 रुपये है, लेकिन खास ऑफर में बराबर कीमत के रिचार्ज वाउचर मिल रहे हैं। यह Android और iOS पर उपलब्ध है।

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 03:03 PM IST

(JioShield Launch in India/ Image Credit: Jio)

HIGHLIGHTS
  • सालाना ₹1,000 में JioShield, यानी औसतन करीब ₹83 महीना
  • बच्चे या बुजुर्ग कहां हैं, फोन की बैटरी कितनी है, मिलेंगे अलर्ट
  • सालगिरह ऑफर में ₹1,000 के जियो रिचार्ज वाउचर भी मिलेंगे

मुंबई: JioShield Launch in India: बच्चे घर से बाहर हों या बुजुर्ग अकेले कहीं गए हों, उनकी सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता कम करने के लिए जियो ने JioShield लॉन्च (JioShield Launched) किया है। यह सर्विस लोकेशन ट्रैकिंग, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं देती है। इसकी मदद से परिवार के सदस्य अपनों की सुरक्षा पर नजर रख सकते हैं।

लोकेशन के साथ फोन पर भी नजर

JioShield से माता-पिता बच्चे की लोकेशन देख (JioShield Location Tracking) सकते हैं और जरूरी सुरक्षा अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। फोन की बैटरी कम होने पर भी सूचना मिल सकती है। बच्चों के लिए ऐप और कॉन्टैक्ट इस्तेमाल को सीमित करने के साथ स्क्रीन टाइम भी तय किया जा सकता है। यही फीचर्स बुजुर्गों की लोकेशन और जरूरत के समय मदद के लिए भी उपयोग किए जा सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं सेटअप

JioShield को इस्तेमाल करने के लिए माता-पिता के फोन में JioThings और बच्चे या बुजुर्ग के फोन में JioShield ऐप इंस्टॉल करना होगा। दोनों ऐप कनेक्ट होने के बाद माता-पिता अपने मोबाइल से लोकेशन, स्क्रीन टाइम, ऐप और कॉन्टैक्ट सेटिंग्स मैनेज कर सकेंगे। बच्चे या बुजुर्ग के फोन में Android 10 या उससे ऊपर का वर्जन और एक्टिव Jio नंबर होना जरूरी है।

1,000 रुपये की कीमत पर खास ऑफर

JioShield की सालाना कीमत (JioShield Price) 1,000 रुपये है यानी करीब 83 रुपये प्रति महीना। जियो की 10वीं सालगिरह के ऑफर में ग्राहकों को 1,000 रुपये के रिचार्ज वाउचर मिल रहे हैं। इसलिए कंपनी इसे प्रभावी रूप से मुफ्त बता रही है। वाउचर 10 बार 100-100 रुपये के रूप में मिलेंगे और 399 रुपये या उससे ज्यादा के Unlimited 5G रिचार्ज पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे। ऑफर में 12 महीने का Canva Pro और 28 दिन का Unlimited 5G अपग्रेड भी शामिल है। यह ऑफर 26 सितंबर से उपलब्ध है। माता-पिता के लिए JioThings फिलहाल Android पर है और iOS सपोर्ट 1 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

JioShield क्या है?

JioShield बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बनाई गई सर्विस है, जिसमें लोकेशन ट्रैकिंग और SOS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

JioShield की कीमत कितनी है?

इसकी सालाना कीमत ₹1,000 है।

JioShield में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

इसमें लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं हैं।

JioShield इस्तेमाल करने के लिए क्या जरूरी है?

बच्चे या बुजुर्ग के फोन में Android 10 या उससे ऊपर का वर्जन और एक्टिव Jio नंबर होना जरूरी है।