कृषि विवि के कुलपति सहित 7 अफसरों-कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश
कृषि विवि के कुलपति सहित 7 अफसरों-कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश
रायपुर, रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसके पाटिल सहित 7 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पर यह आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़े – लालू प्रसाद को मिली पांच दिन की पैरोल ,बेटे की शादी में होंगे शामिल
युवा जनता कांग्रेस अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस.के. पाटिल, डॉ शिवकुमार श्रीवास्तव, माधुरी यादव, के.के. चारी, पुष्पा साहू, पुष्पा यादव, अमिताभ शर्मा, रूबी मजूमदार के विरूद्ध सवा करोड़ से ज्यादा के गबन करने कुटरचित दस्तावेज तैयार करने, उनका उपयोग कर षड़यंत्र रचने तथा एक राय होकर शासकीय राशि का गबन कराने की सप्रमाण शिकायत 6 अप्रैल 2017 को तेलीबांधा थाने में जुर्म दर्ज कराने की मांग की गई थी। कार्यवाही न होने पर 17 अगस्त 2017 को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पुनः जुर्म दर्ज करने सप्रमाण शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
अब इस मामले ने नया तूल पकड़ा है जिसके तहत न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी अनंत दिप तिर्की की अदालत ने आज तेलीबांधा थाने को जुर्म दर्ज कराने का आदेश दिया है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


